ओबामा, भारत और चीन का उत्थान अमेरिका में हिंसा का सबब बन सकता है!
होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट द्वारा तैयार रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक मंदी में रोजगार के सिमटते अवसरों के कारण दक्षिणपंथियों को जनता को गुमराह करने का मौका मिल गया है। भारतीयों को आउटसोस्र्ड नौकरियां करने के कारण जहां 'स्लमडॉग' की संज्ञा दी जा रही है, वहीं अश्वेत बराक ओबामा का राष्ट्रपति बनना भी इन दक्षिणपंथियों को परेशान कर रहा है।
ओबामा के गृह प्रांत इलिनॉयस की ग्रेनाइट सिटी में भारतीय इस्पाती पाइपों के आयात के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। इससे पहले एक दक्षिणपंथी रेडियो शो प्रस्तोता रश लिमबॉग ने भारतीयों को आउटसोस्र्ड नौकरियों पर पलने वाला 'स्लमडॉग' करार दिया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान और इराक में सेवा दे चुके कुछ पूर्व सैनिक भी दक्षिणपंथियों के प्रभाव में हैं। वे ओबामा के चयन को श्वेत प्रभुत्व के लिए चुनौती मानते हैं। वहीं भारत और चीन के उत्थान के वे अमेरिका के लिए खतरे के तौर पर देख रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications