बुश और क्लिंटन के प्रवक्ताओं को मिली कनाडा में नौकरी
वाशिंगटन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा ने अमेरिका में अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिए व्हाइट हाऊस के दो पूर्व प्रवक्ताओं को नौकरी दी है।
खबरों के मुताबिक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के मीडिया सचिव रह चुके माइकल मैक्करी और जॉर्ज बुश के पूर्व मीडिया सचिव एरी फ्लेशेर की नियुक्ति कनाडा ने इसलिए की है कि ताकि अमेरिका मीडिया के साथ प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के साक्षात्कार सुनिश्चित करवाए जाएं।
एरी ने हाल ही में लंदन में हुए जी-2 शिखर सम्मेलन के दौरान हार्पर के लिए साक्षात्कार आयोजित करवाए थे। अब इस सप्ताह अमेरिकास शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्करी उनके लिए साक्षात्कार आयोजित कर रहे हैं।
ओटावा में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के संचार निदेशक कोरी टेनेके ने कहा, "इन दोनों व्यक्तियों के पास अमेरिकी मीडिया के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। मेरा मानना है कि यह कनाडा के लिए बेहतर रहेगा कि हमारे संबंधों की कुछ बुनियादी बातों को अमेरिकी लोग जानें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications