हमारे गठबंधन की मदद के बिना केंद्र में सरकार नहीं बनेगी : लालू (लीड-1)
पटना के गांधी मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "इन तीनों दलों के गठबंधन के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक के नेता घबरा गए हैं। इस गठबंधन के सामने कोई नहीं टिक रहा है।"
रेल मंत्री ने कहा कि बिहार, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश में इस गठबंधन की हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
इससे पूर्व लालू प्रसाद ने पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। वह सारण संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां गुरुवार को मतदान हुआ था।
उल्लेखनीय है कि परिसीमन के बाद पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र नयी सीट बनी है। यहां से जनता दल (युनाइटेड) ने रंजन यादव तथा कांग्रेस ने विजय सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट के लिए चौथे चरण में सात मई को वोट डाले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications