वरुण ने परोक्ष रूप से गलती मानी: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "वरुण गांधी ने परोक्ष रूप से ही सही लेकिन यह स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने पूर्व में जो किया था वह गलत था। इसीलिए उन्होंने शपथपत्र में वादा किया है कि वे भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे।"
उन्होंने वरुण को सर्वोच्च न्यायालय से मिले दो सप्ताह के पैरोल को अस्थाई राहत बताया और कहा, "कानून सबसे बढ़कर है।" उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को वरुण को दो सप्ताह के पैरोल पर तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है ताकि वह पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर चुनाव अभियान में हिस्सा ले सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications