तालिबान ने सिखों से वसूला 'जजिया'

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक अल्पसंख्यक सिख समुदाय ने बुधवार को तालिबान की मांग पूरी कर दी ताकि वे संघीय शासित कबायली इलाके में ओराकजई एजेंसी में सकुशल लौट सकें।
सिख समुदाय को सुरक्षा
तालिबान ने सिख नेता सरदार सैवांग सिंह को छोड़ दिया है और सिख समुदाय के लोगों के घरों को खाली कर दिया है। इसके साथ ही तालिबान ने यह भी एलान किया है कि सिख इलाके में कहीं भी रहने को आजाद हैं।
एक अधिकारी ने बताया, "तालिबानियों ने यह कहते हुए सिख समुदाय को सुरक्षा देने का एलान किया है कि जजिया अदा करने के बाद उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। अब सिख ओराकजई एजेंसी में लौट सकेंगे और अपना कारोबार आरंभ कर सकेंगे। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications