'पाक का दुश्मन नंबर एक है भारत'

Pakistan Army
वाशिंगटन। पाकिस्तानी सेना जो भारत को शुरु से अपना नंबर एक दुश्मन मानती आई है, पाकिस्तान के लिए भारत की ओर से ध्यान हटाकर उसे तालिबान पर केंद्रित करना आसान नहीं है। यह कहना है एक पूर्व अमेरिकी मंत्री का।

दक्षिण एशियाई मामलों के उप सहायक विदेश मंत्री रह चुके ईवान ए़ फीगेनबॉम ने कहा, "भारत और अमेरिका ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान को भी इसका अहसास है कि अफगानिस्तान से सटे उसके इलाके शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। इस कड़वे सच के बावजूद पाक की नजर में भारत ही उसके लिए सबसे बड़ा खतरा है।"

नज़रिया बदलना ज़रुरी

काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के वरिष्ठ शोधकर्ता फीगेनबॉम ने वाशिंगटन के एक थिंक टैंक की वेबसाइट सीएफआऱ ऑर्ग के साथ बातचीत में कहा, "पाकिस्तान की सेना को पारंपरिक तौर पर भारत के खिलाफ लड़ने का प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। उसे शुरू से ही यह बताया जाता रहा है कि भारत उसका दुश्मन नंबर एक है।" तालिबान के खिलाफ सशक्त लड़ाई के लिए यह जरूरी है कि पाक सेना की वैचारिक दिशा बदली जाए।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में भारत और अमेरिका दोनों देशों के हित दांव पर लगे हैं और दोनों की यह कूटनीतिक बाध्यता है कि अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के रवैये में बदलाव लाने के प्रयास तेज हों।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+