ओबामा दंपत्ति की कमाई 26. 6 लाख डॉलर

ये आँकड़े बताते हैं कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने अलग-अलग चैरिटी संगठनों को एक लाख 72 हज़ार 50 डॉलर दिए और कर के तहत नौ लाख 33 हज़ार डॉलर दिए.
इसमें से ज़्यादातर पैसा राष्ट्रपति की क़िताबों से मिली रॉएलिटी से आया है. ओबामा ने दो ग़ैर-कथानक किताबें लिखी हैं, एक आत्मकथा और एक राजनीतिक घोषणापत्र. ये सब कई सालों से बेस्टसेलर की सूची में रहे हैं.
ओबामा का राजनीतिक घोषणापत्र 2006 में प्रकाशित हुआ था और न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर सूची में 67 हफ़्ते तक रहा.
व्हाइट हाउस ने कहा है कि ओबामा दंपत्ति ने 15 अप्रैल की समयसीमा से कुछ पहले आयकर भरा है.
ओबामा की आत्मकथा ड्रीम्स फ़्रॉम माई फ़ादर 142 हफ़्तों तक नंबर पर रही थी.
ओबामा दंपत्ति ने आठ लाख 55 हज़ार 323 डॉलर केंद्रीय करों के तहत दिया तो 77 हज़ार 883 डॉलर राज्य आयकर में दिया.
सबसे बड़ा दान दो संगठनों केयर और यूनाइटेड नीग्रो कॉलेज फ़ंड को दिया गया. 2007 में दिए गए आयकर ब्यौरे की तुलना में ओबामा दंपत्ति की आय कम हुई है. तब ये आय 42 लाख डॉलर बताई गई थी.
अमरीकी राष्ट्रपति का वेतन चार लाख डॉलर है जबकि उपराष्ट्रपति का वेतन दो लाख बीस हज़ार है. अमरीका में एक परिवार की औसत सालना आय करीब पचास हज़ार डॉलर है.


Click it and Unblock the Notifications