मतदान केंद्रों पर नक्‍सलियों का तांडव

भुवनेश्‍वर/रांची/रायपुर। पहले से ही लोकसभा चुनाव के बहिष्‍कार की घोषणा कर चुके नक्‍सलियों का तांडव जारी है। नक्‍सलियों ने छत्‍तीसगढ़, उड़ीसा और झारखंड में दर्जनों मतदान केंद्रों पर हमला बोल दिया है। सुबह से जारी मतदान के दौरान नक्सली हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में अब तक नौ सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एसएन प्रधान के मुताबिक आरा गांव के समीप हुए नक्सली हमले में बस का ड्राइवर व उसके सहयोगी की मौत हो गई। राज्य के खूंटी और पलामू में भी नक्सलियों व पुलिस के बीच गोलीबारी की खबर है।

नक्‍सलियों ने राइफलें लूटीं

बिहार के गया जिले के बांकेबाजार के एक मतदान केन्द्र पर भी नक्सलियों ने हमला किया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने चार राईफलें भी लूट लीं। इसके अलावा सिन्धपुर गांव स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान प्रारंभ हुए 45 मिनट ही गुजरे थे कि 15-20 की संख्या में नक्सलियों ने मतदान केन्द्र पर धावा बोल दिया और गोलीबारी शुरू हो गई। इस हमले में गोली लगने से होमगार्ड का एक तथा जिला पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने मतदान केन्द्र से चार राइफलें भी लूट लीं।

बारूदी सुरंग में विस्‍फोट

पहले चरण का मतदान शुरू होते ही नक्‍सलियों ने हमले तेज करते हुए अपना विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत झारखंड के लातेहर जिले से हुई, जहां गुरुवार तड़के नक्‍सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्‍फोट किया। इस धमाके में बीएसएफ के छह जवान शहीद हो गये। उक्‍त जवान इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। नक्‍सलियों ने यह धमाका आरा गांव के समीप एक जंगल में किया। पुलिस अधिकारियों का दस्ता घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है।

पोलिंग बूथों पर हमला

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने 2 बूथों पर पर हमला किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की तथा दोनों ओर से गोलीबारी हुई। दंतेवाड़ा के एसपी राहुल शर्मा के मुताबिक नक्सलियों ने गुरुवार को मारोकी और मंगनार पोलिंग बूथ पर हमला किया। इसके अलावा उड़ीसा में भी नक्सलियों ने 3 पोलिंग बूथों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा नारायणपुर में भी एक मतदान केंद्र पर हमला किया। इन दोनों जगह गोलीबारी जारी है और दो नक्‍सलियों के माने जाने की खबर है।

कड़ी सुरक्षा में मतदान

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 124 सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे से पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। झारखंड और छत्‍तीसगढ़ में इन दो वारदातों के बाद फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी अन्‍य जगह से हिंसा की खबर नहीं मिली है।

पहले चरण में केरल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्ष्यद्वीप, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा और झारखंड के विभिन्न सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+