सेंसेक्स ने लगाई डुबकी

कारोबार के अंत में यह 337.33 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ 10,947.40 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 0.20 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 3,484.35 पर खुला।
दिन का कारोबार खत्म होने के समय निफ्टी 114.65 अंक नीचे 3,369.50 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई में दिन का कारोबार नकारात्मक रहा और यहां 1,742 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई जबकि महज 851 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications