कसाब ने मांगा पाकिस्तानी वकील

मुंबई आतंकी हमलों के मामले की सुनवाई के दौरान विशेष अदालत ने कसाब की मांग को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तानी वकील भारत में उसका बचाव नहीं कर सकते। विशेष न्यायाधीश एमएल तहिलयानी ने कहा कि अगर पाकिस्तानी सरकार अथवा उनके परिजन इस मामले में भारतीय वकील नियुक्त करना चाहते हैं तो वे इसके लिए स्वतंत्र हैं।
कसाब की हत्या की साजिश
महाराष्ट्र के गृहमंत्री जयंत पाटिल ने खुफिया जानकारी के हवाले से खुलासा किया कि विदेश में कसाब की हत्या की साजिश रचे जाने का संकेत मिला है। यही कारण है जिस विशेष अदालत कक्ष में कसाब पर मुकदमा शुरू हुआ, उसमें एक बमरोधी गलियारे के निर्माण सहित अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
विशेष न्यायाधीश की अदालत में तीन घंटे चली सुनवाई के दौरान कसाब दो अन्य आरोपियों लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य फहीम अंसारी और सबाहुद्दीन मोहम्मद के साथ बैठा रहा।


Click it and Unblock the Notifications