अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत : फेडरल रिजर्व
वाशिंगटन।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार को कहा कि अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में सुधार के लक्षण दिख रहे हैं। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बैंक ने कहा कि छोटे पैमाने पर ही सही लेकिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं जिनसे लगता है कि विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था स्थिरता की ओर बढ़ रही है। id="toptextpromo">अर्थव्यवस्था
पर आधारित बैंक की क्षेत्रीय रिपोर्ट के मुताबिक फेडरल रिजर्व के 12 क्षेत्रीय बैंकों में से पांच ने कहा है कि अर्थव्यवस्था में लगातार आ रही गिरावट की दर घटी है और कुछ क्षेत्रों में स्थिरता के संकेत भी हैं। बैंक ने कहा कि विनिर्माण, हाउसिंग और उपभोक्ता खर्चो के क्षेत्र में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications