अब आडवाणी पर फेंकी चप्पल

'खड़ाऊं' उछालने वाले शख्स का नाम पावस अग्रवाल है। बताया जा रहा है कि वह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का पदाधिकारी रह चुका है। इस घटना के तत्काल बाद पुलिस ने अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में गृह मंत्री पी. चिदम्बरम पर एक वरिष्ठ पत्रकार ने कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जूता उछाल दिया था। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन जिंदल पर एक सेवानिवृत्त अध्यापक ने चप्पल उछाली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications