अब्बास काजमी लड़ेंगे कसाब का केस

मुंबई हमलों से संबद्ध मुकदमे की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एम. एल. ताहिलयानी ने काजमी की नियुक्ति की है। इससे पहले कसाब की वकील अंजलि वाघमारे थीं जिन्हें एक दिन पहले ही गैर पेशेवर रवैये की वजह से विशेष अदालत ने हटा दिया था।
एक अन्य वकील के. पी. पवार इस मामले में काजमी का सहयोग करेंगे। उनकी नियुक्ति पिछले महीने की गई थी। विशेष अदालत ने गुरुवार सुबह कसाब की पाकिस्तानी वकील की मांग से संबंधित याचिका को खारिज कर दिया। गुरुवार को कसाब भी अदालत में उपस्थित हुआ। गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications