हसीना सरकार के खिलाफ अभियान

सरकार की इस कोशिश को इस्लाम विरोधी करार देते हुए जमात ने इस मसले पर जनता को गोलबंद करने का प्रयास तेज कर दिया है। पार्टी ने देश में पुस्तिकाएं और पर्चे बंटवाकर इन लोगों को निर्दोष करार देने की कोशिश की है। इस पार्टी के नेताओं पर 1971 में मुक्ति संघर्ष को असफल बनाने और पाकिस्तान का साथ देने का आरोप है।
पार्टी अपने नेताओं को निर्दोष बता रही है। हसीना सरकार ने जमात की इस कोशिश को गंभीरता से लेते हुए पुस्तिकाएं और पर्चे बांटने में लगे उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पहल की है। अब तक कई कार्यकर्ता सलाखों के पीछे जा चुके हैं। 'द डेली स्टार 'अखबार लिखता है कि इस मसले पर सरकार और जमात के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications