त्रिनिदाद में हिंदू मंदिर में चोरी
पोर्ट ऑफ स्पेन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिनिदाद और टोबेगो के हिंदू मंदिरों में चोरों का उत्पात जारी है। एक बार फिर यहां के एक मंदिर से कई कीमती वस्तुओं के चोरी होने की खबर है।
पोर्ट ऑफ स्पेन के मोन प्लासिर रोड पर स्थित मंदिर से एक कंप्यूटर, एक टेलीविजन और ध्वनि उपकरणों के चोरी होने की खबर है।
मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी कृष्णा मूर्ति ने बताया कि मंदिर में चोरी उस समय हुई जब मंदिर के सभी लोग एक धामिर्क शिविर में हिस्सा लेने सांगरे ग्रनाडे गए थे। उन्होंने कहा कि टेलीविजन और कंप्यूटर बरामद कर लिए गए हैं और अन्य वस्तुओं की खोज जारी है।
त्रिनिदाद में गत कुछ वर्षो से मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। अगस्त 2006 में वाटरलू स्थित एक मंदिर में चोरों ने भारी उत्पात मचाया और शिव, हनुमान, लक्ष्मी, दुर्गा आदि देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचाया।
उल्लेखनीय है कि त्रिनिदाद में लगभग तीन लाख हिंदू रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications