मध्य प्रदेश में करंट लगने से 7 लोगों की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर बाबेई थाने के सांगाखेड़ा कला के समीप बुधवार की रात बैंड पार्टी को लेकर जा रहे ट्रैक्टर पर लगे लाउडस्पीकर बिजली के तार से टकरा गए। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट फैल गया।
ट्रॉली में सवार पांच बच्चों चट्टल धौलपुरिया (12 वर्ष),आकाश निगोले (12 वर्ष), धन्नू जाटव (12 वर्ष), करण निगोले (11 वर्ष), समीर खान (11 वर्ष) सहित मुकेश शर्मा (23 वर्ष) तथा चंदन सिंह (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने बताया कि बच्चे बैंड पार्टी के सदस्य थे।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बैंड पार्टी होशंगाबाद से चांदला जा रही थी। इसमें कुल 22 लोग सवार थे। जब यह हादसा हुआ तब कई लोग ट्रैक्टर- ट्रॉली से कूद गए, जिससे तीन लोग घायल हुए। होशंगाबाद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एऩ पी़ बरकड़े ने आईएएनएस को बताया है कि इस हादसे में कुल सात लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हुए हैं। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications