'किसानों की आत्महत्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार'
भुवनेश्वर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने देश में किसानों की आत्महत्या के लिए कांग्रेस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।
आडवाणी ने उड़ीसा के पुरी शहर में बुधवार को आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "महाराष्ट्र व आंध्रप्रदेश जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।"
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर हमला बोलते हुए आडवाणी ने कहा कि संप्रग सरकार आतंकवाद के प्रति नरम रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सजा दिए जाने के बाद भी अफजल गुरु को आज तक फांसी पर नहीं लटकाया गया।
आडवाणी ने कहा, "यह वोट की राजनीति का परिणाम है।"
आडवाणी ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह विदेशी बैंकों में जमा भारतीयों के काले धन को वापस लाएगी और उसे देश के विकास में लगाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications