राजस्थान में गुरुवार को 95 नामांकन पत्र दाखिल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद जुत्शी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गंगानगर में एक उम्मीदवार ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसी तरह बीकानेर में दो उम्मीदवारों ने पांच, चूरू में दो उम्मीदवारों ने दो, झुंझुनूं में तीन ने तीन, सीकर में दो ने दो, जयपुर ग्रामीण में चार ने चार, जयपुर में तीन उम्मीदवारों ने चार, अलवर में चार ने सात, भरतपुर में चार ने ग्यारह तथा करौली-धौलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तीन उम्मीदवार ने तीन नामांकन पत्र दाखिल किए।
इसी प्रकार दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने छह नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। टोंक-सवाई माधोपुर में एक ने एक, अजमेर में एक ने चार, पाली में पांच ने सात, जोधपुर में चार ने चार, बाड़मेर में तीन ने आठ, जालोर में सात ने आठ, उदयपुर में दो ने तीन, बांसवाड़ा में एक ने दो, चित्तौड़गढ़ में दो ने तीन, राजसमंद में चार ने पांच, भीलवाड़ा में एक ने एक एवं झालावाड़-बारां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications