'सुरक्षाकर्मियों के विद्रोह और लचर अर्थव्यवस्था से निपटने में सफल रहीं हसीना'
'द डेली स्टार' नामक अखबार और सर्वेक्षण संस्था 'नील्सन' द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के नतीजों में यह कहा गया है। सर्वेक्षण के मुताबिक सरकार को शहरी इलाकों की बजाए ग्रामीण इलाकों में ज्यादा समर्थन हासिल है। अखबार लिखता है, "कुल मिलाकर सरकार के अब तक के कामकाज से लोग संतुष्ट हैं।" 71 फीसदी लोग मानते हैं कि देश सही दिशा में जा रहा है, जबकि महज 17 फीसदी लोगों की ही यह राय है कि देश गलत दिशा में जा रहा है। खासकर, महिलाओं के बीच इस सरकार को ज्यादा स्वीकार्यता हासिल है।
यह सर्वेक्षण 2520 लोगों के बीच कराया गया। नौ से 12 अप्रैल के बीच कराए गए इस सर्वेक्षण के मुताबिक 62 फीसदी लोग सरकार से संतुष्ट हैं, जबकि 19 फीसदी लोग बेहद संतुष्ट हैं। अधिकांश लोग मानते हैं कि बांग्लादेश राइफल्स की बगावत और आर्थिक मंदी से निपटने की सरकारी कोशिश सराहनीय रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications