बांग्लादेश में आर्थिक पैकेज की तैयारी

देश के वाणिज्य मंत्री फारुक खान ने बुधवार को मीडिया को बताया कि इस पैकेज से केवल उन्हीं निर्यातकों की मदद की जाएगी जिन पर मंदी का असर पड़ा है। यह मदद 2,500 करोड़ से 3,000 करोड़ टका की हो सकती है।

वित्त मंत्री ए.एम.ए मुथीथ ने कहा कि पैकेज की घोषणा प्रधानमंत्री शेख हसीना के 22 अप्रैल को सऊदी अरब की यात्रा पर जाने से पहले कर दी जाएगी।

समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने वित्त मंत्रालय के गुप्त सूत्रों के हवाले से बताया कि जिन क्षेत्रों को पैकेज के तहत नकद सब्सिडी दी जाएगी उनमें जूट और उससे बनी वस्तुएं, फ्रोजेन फूड, चमड़ा, कपड़ा एवं वस्त्र आदि शामिल हैं।

इस बीच विश्व बैंक ने बांग्लादेश सरकार को चेतावनी दी है कि उसे आर्थिक सहायता के बारे में सावधानी से विचार करना चाहिए क्योंकि सरकार के पास शायद ऐसे पैकेज के लिए पर्याप्त राशि न हो।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+