भाजपा ने आतंकियों के सामने घुटने टेके : राहुल गांधी
आंध्र प्रदेश में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार (राजग) ने वर्ष 1999 में अपहृत हवाई जहाज को छुड़ाने के एवज में आतंकियों को रिहा किया था।
गांधी ने नेल्लोर में कहा, "विपक्ष कहता है कि हम आतंकवादियों के मामले में नरम रवैया अपना रहे हैं, लेकिन जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने क्या किया? इंडियन एयरलाइन्स का एक विमान अगवा कर लिया गया था। उसे कंधार ले जाया गया। विमान को भारत में रोकना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।"
गांधी ने कहा, "सरकार ने आतंकियों को जेल से रिहा कर दिया और उन्हें एक केंद्रीय मंत्री के साथ एक विशेष विमान से कंधार भेज दिया गया। कुछ वर्ष बाद उन्हीं आतंकियों ने भारतीय संसद पर हमला किया।"
गांधी ने आगे कहा, "उन्होंने अपना सिर झुका दिया। उन्होंने आतंकियों के सामने घुटने टेक दिए और अब वे हमें कहते हैं कि हम आतंकियों के प्रति नरम रवैया अपना रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications