असली धर्मनिरपेक्षता राम मंदिर निर्माण की पक्षधर : आडवाणी (लीड-1)

आडवाणी ने मध्य प्रदेश में एक दिवसीय प्रवास के दौरान चार जनसभाएं कीं। भोपाल में उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के बनने और आज तक खास मुद्दों (एजेंडा) पर उनका दल काम करता आया है। देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र की रक्षा और ईमानदारी पर भाजपा ने हमेशा बतौर एजेंडा काम किया है। उनकी सोमनाथ और स्वर्णजयंती रथ यात्रा भी एजेन्डा के तहत निकली थी।

उन्होंने कहा कि जब भी और जहां भी उनकी पार्टी को शासन करने का मौका मिला है उसने राज्य को हमेशा स्वराज्य में बदलने की कोशिश की है। मध्य प्रदेश इसका उदाहरण है, जहां हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार की कार्य प्रणाली का ही नतीजा है कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनी है।

कटनी में आयोजित जनसभा में आडवाणी ने कहा कि 2004 में हम सिर्फ चुनाव आत्मविश्वास के अतिरेक के चलते हारे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि कार्यकर्ताओं को लगता था कि उनकी सरकार ने इतने काम किए हैं कि वह दोबारा सत्ता में आएगी ही। यही अतिविश्वास राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हार का कारण बना। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि कहीं इस बार भी उनका अतिविश्वास नुकसान का कारण न बन जाए।

आडवाणी ने फिर सत्ता में आने पर उन योजनाओं को आगे बढ़ाने का क्रम जारी रखने का भरोसा दिलाया जो पिछले शासन काल में अधूरी रह गई थी। पानी की समस्या के निपटारे के लिए नदी जोड़ो परियोजना को तेजी से पूरा किया जाएगा, ताकि एक तरफ पानी की बर्बादी और दूसरी ओर पानी की कमी के असंतुलन को खत्म किया जा सके।

स्विटजरलैंड के बैंकों में जमा काले धन का आडवाणी ने एक बार फिर जिक्र किया और कहा कि राजग के सत्ता में आने पर स्विस बैंकों में जमा 25 लाख करोड़ रुपए के काले धन को देश वापस लाने की कोशिश होगी। इस राशि से देश के छह लाख गांव व कस्बों का विकास होगा। भाजपा ने बालिकाओं के कल्याण के लिए मध्य प्रदेश की ही तरह पूरे देश में लाडली लक्ष्मी योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।

आडवाणी ने मध्य प्रदेश सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर सराहना की तथा कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। केन्द्र सरकार पर आडवाणी ने भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के केन्द्र में आने पर प्रदेश के साथ हो रहे भेदभाव का भी अंत हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+