नवाज विपक्ष में रहते हुए करेंगे सरकार का समर्थन
समाचार एजेंसी एपीपी ने पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक बैठक के दौरान पत्रकारों से शरीफ की बातचीत के हवाले लिखा है, "विपक्ष में रह कर सरकार को समर्थन देने का अभी तक का पहला उदाहरण मैं प्रस्तुत कर रहा हूं।"
शरीफ ने कहा, "कोई भी पार्टी वर्तमान परिस्थिति को अकेले नहीं संभाल सकती और पाकिस्तान को वर्तमान परिस्थिति से उबारने के लिए सरकार को हमारा सहयोग बराबर मिलता रहेगा।"
शरीफ यह भी चाहते हैं कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करे।
प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने पिछले एक महीने के दौरान दो मौकों पर पीएमएल-एन को सरकार में वापस आने का न्योता दिया।
पर्यवेक्षकों का मानना है कि शरीफ ने एक नई राजनीतिक ऊंचाई हासिल करने के लिए इस तरह का नया तरीका ढूढ़ निकाला है।
उदाहरण के तौर पर वह गुरुवार को नई मांग के साथ सामने आए। उन्होंने मांग की कि सभी न्यायिक नियुक्तियां संसद द्वारा की जाए न कि सरकार द्वारा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications