थरूर के मतदान केंद्र पर पहुंचने से विवाद

थरूर शहर के जवाहर नगर इलाके में एल.पी.स्कूल मतदान केंद्र पर अपनी मां के साथ मतदान के लिए पहुंचे थे। मतदान करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यह मेरा पहला मत है।" इसके बाद वहीं वह अपना मतदाता पहचान पत्र पत्रकारों को दिखाने लगे। थरूर को पत्रकारों से बातचीत करते देख स्कूल के बाहर संवाददाताओं की भारी भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता विरोध जताने लगे कि पत्रकारों की भीड़ की वजह से मतदाता मतदान केंद्र में दाखिल नहीं हो पा रहे हैं। पुलिसकर्मियों के दखल दिया और इसके बाद थरूर वहां से अपनी मां के साथ निकल लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications