पश्चिम बंगाल व उड़ीसा में 'बिजली' की चेतावनी (राउंडअप)

उधर बांग्लादेश में गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।

कोलकाता में मौसम विज्ञान विभाग के एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा, "तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की आशंका है।"

राज्य के राहत मंत्री मुर्तजा हुसैन ने कहा कि तूफान संवेदी छह जिलों - मिदनापुर पश्चिम, मिदनापुर पूर्व, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हुगली व हवड़ा के कुछ हिस्सों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

हुसैन ने आईएएनएस को बताया, "तूफान उड़ीसा तट को प्रभावित कर सकता है। उसके बाद यह पश्चिम बंगाल या बांग्लादेश को प्रभावित कर सकता है।"

राज्य सचिवालय में एक आपात नियंत्रण कक्ष भी स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

उड़ीसा में राज्य के अतिरिक्त विशेष राहत आयुक्त बी. बराल ने आईएएनएस को बताया, "हमने सभी तटीय जिलों के जिला अधिकारियों को अलर्ट किया है।"

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 'बिजली' अब उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ चुका है। यह अभी बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य के ऊपर स्थित है। मौसम कार्यालय ने बताया कि अगले 48 घंटों में 'बिजली' उड़ीसा के तट को छू सकता है।

बराल ने बताया कि गोपालपुर, पुरी, पारादीप और चांदबाली बंदरगाहों पर चेतावनी जारी की गई है और मछुआरों से समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+