बिहार के 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी
बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्रों में से 13 क्षेत्रों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। वोट डालने के लिए 19, 285 मतदान केन्द्र तथा 45 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में 1,75,73,282 मतदाता 243 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी, केंद्रीय मंत्री मीरा कुमार, केंद्रीय मंत्री कांति सिह, निखिल कुमार जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं।
राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक-दो मतदान केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की सूचना मिली थी, जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया।
ज्ञात हो कि चार संसदीय क्षेत्रों गया, औरंगाबाद, जमुई तथा सासाराम के अंतर्गत आने वाले 24 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से वोट डालने के समय में परिवर्तन किया गया है। ये सभी विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आते हैं। इन क्षेत्रों में मतदाता अपने वोट सुबह सात बजे से लेकर शाम के तीन बजे तक डाल सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications