वरुण ने फिर कोई भड़काऊ भाषण दिया तो और कड़ी कार्रवाई होगी : मायावती

लखनऊ में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने वरुण गांधी को जमानत तब दी है, जब उन्होंने भविष्य में कोई भड़काऊ भाषण न देने की बात कहकर न्यायालय को एक हलफनामा दिया। अगर वरुण ने फिर पीलीभीत जैसी घटना की पुनरावृत्ति की तो उनके खिलाफ पहले से भी ज्यादा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि भड़काऊ भाषण के मामले में वरुण को गत 28 मार्च को पीलीभीत में गिरफ्तार किया गया था, जिसके अगले ही दिन राज्य सरकार की तरफ से उनके ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) लगा दिया गया था।

उच्चतम न्यायालय द्वारा गुरुवार को वरुण को दो हफ्ते के लिए पैरोल पर रिहा करने के आदेश देने के बाद उन्हें गुरुवार को एटा जेल से रिहा किया गया, जिससे कि वह अपना नामांकन दाखिल कर प्रचार कर सकें।

मायावती ने कहा कि हमने अपनी तरफ से न्यायालय के समक्ष इस बात को मजबूती से रखा कि वरुण गांधी को रिहा न किया जाए। उसकी रिहाई से लोक व्यवस्था भंग हो सकती है, लेकिन फिर भी न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का उनकी सरकार सम्मान करती है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि वरुण उसी भाजपा से ताल्लुक रखते हैं जिसके मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह ने भी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हलफनामा देकर बाबरी मस्जिद की रक्षा करने की बात कही थी लेकिन बाद में बाबरी मस्जिद का क्या हाल हुआ, यह दुनियाभर को पता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जेल से बाहर आए वरुण गांधी की हर गतिविधि पर पूरी नजर रखेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+