झुग्गियों में रहने वाले बच्चों पर 7.4 लाख डॉलर खर्च करेंगे 'स्लमडॉग' के निर्माता

फिल्म में महत्वप्रू्ण भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर ने अपने बयान में कहा, "'स्लमडॉग मिलियनेयर' एक ऐसी फिल्म है जो बच्चों में पाई जाने वाली सकारात्मक उर्जा को दिखलाती है। यह फिल्म बच्चों के कारण सफल रही और यही कारण है कि हमने इस फिल्म से होने वाली आय का एक हिस्सा झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर खर्च करने का फैसला किया है।"

कपूर ने बताया कि बच्चों के लिए जारी राशि एक ऐसी संस्था को दी जाएगी, जो काफी लंबे समय से बच्चों के हितों के लिए कार्यरत है। इस रकम के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने, उनके स्वास्थ्य, पेय जल और सफाई पर ध्यान दिया जाएगा।

फिल्म के निर्माता क्रिश्चियन कोल्सन ने कहा, "इस राशि से हम हजारों युवाओं को अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा देकर खुशी महसूस करेंगे। हम ऐसे सभी लोगों के आभारी हैं जिन्होंने हमारे साथ इस कार्यक्रम में काम करना स्वीकार किया। हम चाहेंगे कि इस रकम का भरपूर उपयोग हो।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+