पहला चरण : नक्सली हिंसा के बीच पहले चरण का मतदान खत्म (लीड-3)

बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड और महाराष्ट्र में हिंसा और नक्सली हमले हुए। इन हमलों में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और अधिकतर इलाकों में शाम पांच बजे तक चला। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान तीन बजे खत्म हो गया।

पहले चरण में 545 सदस्यीय लोकसभा की 124 सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान नक्सली हमले के कारण दर्जनों क्षेत्रों में मतदान प्रभावित हुआ।

आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधान सभा के लिए हुए मतदान में 60-65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि असम के तीन संसदीय क्षेत्रों में 65 और मिजोरम, नागालैंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 60-70 फीसदी तक मतदान हुआ।

हिंसा प्रभावित छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में करीब 50 फीसदी मतदान हुए।

केरल में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गई। अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि वहां 60 फीसदी मतदान हुआ। एरनाकुलम में सबसे ज्याद 67.5 और तिरुवनंतपुरम में सबसे कम 45.4 फीसदी मतदान हुआ।

इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र सारण में विरोधी दल पर मतदाताओं डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।

देश के कुल 71.4 करोड़ मतदाताओं में से 14.3 करोड़ के पास पहले चरण मताधिकार का इस्तेमाल करने का मौका था।

केरल, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सभी सीटों पर मतदान हुआ जबकि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा और झारखंड में पहले चरण का मतदान हुआ।

छत्तीसगढ़ और झारखंड में बारुदी सुरंग विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई।

झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार तड़के हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की बस पर हुए हमले में सात जवान शहीद हो गए। ये जवान मतदान केंद्रों पर जा रहे थे। हमले में बस का ड्राइवर व उसका एक सहयोगी भी मारा गया। हमले के बाद जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी भी हुई।

लातेहर के पुलिस उपायुक्त सर्वेदु तथागत ने आईएएनएस को बताया, "आरा गांव के समीप एक जंगल में बारूदी सुरंग विस्फोट से बीएसएफ के सात जवान शहीद हो गए। पुलिस अधिकारियों का दस्ता घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है ताकि मौजूदा स्थिति का जायजा लिया जा सके।"

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एस. एन. प्रधान ने आईएएनएस को बताया कि आरा गांव के समीप हुए नक्सली हमले में बस का ड्राइवर व उसका एक सहयोगी भी मारा गया। उन्होंने कहा कि राज्य के खूंटी और पलामू में भी नक्सलियों व पुलिस के बीच गोलीबारी की खबर है।

पड़ोसी छत्तीसगढ़ के राजनंदागांव जिले में नक्सली हमले में पांच चुनावकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के साथ भिड़ंत में अर्धसैनिक बल का एक जवान शहीद हो गया।

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों के छह मतदान केंद्रों पर गोलीबारी की है लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ है।"

उधर, बिहार के गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर हुए नक्सली हमले में एक पुलिसकर्मी और एक होम गार्ड का जवान शहीद हो गया। नक्सलियों ने चार राइफलें भी लूट लीं।

इस बीच उड़ीसा में भी नक्सली हिंसा की खबर है। यहां जारी मतदान के दौरान मलकानगिरी जिले के तीन व सुंदरगढ़ जिले के एक मतदान केंद्र पर नक्सलियों ने हमला किया और कई इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) व वाहनों को आग लगा दी।

पुलिस महानिरीक्षक सुधांशु सारंगी ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने चार मतदान केंद्रों पर हमला किया। तीन मतदान केंद्र मलकानगिरी जिले के हैं और एक सुंदरगढ़ जिले का। नक्सलियों ने कई ईवीएम व वाहनों को आग लगा दी।"

लोकसभा के लिए पांच चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण कुल 1715 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए तीन लाख से अधिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+