सारण में दलितों को वोट देने से रोका गया : लालू प्रसाद
छपरा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सारण से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के समर्थकों ने सारण संसदीय क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रों पर दलितों को वोट नहीं डालने दिया। उन्होंने चुनाव आयोग से सारण के कुछ मतदान केन्द्रों पर धांधली होने का आरोप लगाते हुए कुछ मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद सारण से चुनाव लड रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में विधि व्यवस्था की स्थिति दयनीय हुई है और इस कारण आज भी कई स्थानों पर राजद के कार्यकर्ताओं को पीटा गया।
चुनावी मुद्दों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतों को सत्ता से दूर रखकर ही देश की एकता और अखंडता सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसे सोचने वाले सभी लोग राजद और लोक जनशक्ति पार्टी के गठबंधन को वोट देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications