टेक महिंद्रा को सत्यम की खरीद पर सीएलबी की मंजूरी (लीड-1)

सीएलबी ने टेक महिंद्रा को निर्देश दिया कि वह सत्यम के 31 फीसदी शेयरों की खरीद के लिए आवेदन 21 अप्रैल तक पेश करे। इसके अतिरिक्त टेक महिंद्रा को शेष 20 फीसदी शेयरों की खरीद के लिए 58 रुपये प्रति शेयर की दर से खुला प्रस्ताव रखने की अनुमति भी दे दी गई।

सीएलबी के अध्यक्ष एस. बालासुब्रमण्यम ने एक वक्तव्य में कहा, "निदेशक मंडल ने संकटग्रस्त सत्यम में निवेश के लिए तकनीकी और वित्तीय रूप से मजबूत कंपनी वेंटरबरी का चयन किया है। मैं इस अनुशंसा को स्वीकार करता हूं।"

उल्लेखनीय है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा टेक महिंद्रा अपनी अनुषंगी कंपनी वेंटरबरी कंसल्टैंट्स की मदद से सत्यम का अधिग्रहण कर रही है।

वक्तव्य में कहा गया कि वेंटरबरी अपने चार व्यक्तियों को कंपनी के बोर्ड में नामित कर सकती है और बोर्ड के मौजूदा छह सदस्य अगले आदेश तक अपने पद पर बने रहेंगे।

सीएलबी के निर्देशा के अन्य बिंदु :

- टेक महिंद्रा द्वारा अधिग्रहित शेयरों के लिए तीन वर्ष की लॉक इन अवधि।

- बिना शेयरधारकों की सहमति के दो वर्ष तक कोई परिसंपत्ति बेचने पर रोक।

- तीन वर्षों तक वेंटरबरी के प्रबंधन नियंत्रण में कोई बदलाव नहीं।

- सत्यम के बोर्ड में टेक महिंद्रा को चार निदेशक नामित करने की अनुमति।

- अगले आदेश तक सरकार द्वारा नियुक्त छह बोर्ड सदस्य काम करते रहेंगे।

- सत्यम के छह वर्षो के लेखा परिणाम 31 दिसम्बर तक पेश करने होंगे।

बालासुब्रमण्यम ने अपने आदेश को अनाथ सत्यम को गोद लेने जैसा बतलाया। उन्होंने कहा कि एक समय स्वस्थ और मुस्कराती हुई कंपनी के रूप में काम करने वाली सत्यम अपने संस्थापक बी. रामालिंगा राजू के घोटाले की वजह से रातों रात रोती हुई अनाथ कंपनी बन गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+