पूर्वोत्तर में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न

एक चुनाव अधिकारी ने बताया, "पूर्वोत्तर के सात राज्यों में से छह राज्यों में मतदान अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सभी जगह से भारी मतदान होने की सूचनाएं मिली हैं। "

प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक सिल्चर, करीमगंज और असम के स्वायत्त जिला जैसे तीन संसदीय सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ है।

अधिकारी ने कहा, "चूंकि अभी हम दूरवर्ती इलाकों के आंकड़े तैयार कर रहे है, लिहाजा मतदान का अंतिम प्रतिशत और भी अधिक हो सकता है।"

अधिकारी ने बताया, "कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी के कारण मतदान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। ऐसी कुछ घटनाओं को छोड़ कर बाकी मतदान शांतिपूर्ण रहा।"

अरुणाचल प्रदेश और मेघालय की दो सीटों और नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम की एक-एक सीटों के लिए मतदान हुआ।

आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण के मतदान में पूर्वोत्तर के सात रमें से छह राज्यों में 74.5 लाख मतदाता वोट देने के लिए पात्र थे। गुरुवार के मतदान में 72 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।

अधिकारी के अनुसार, "प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक मिजोरम, नागालैंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मतदान का प्रतिशत 60 से 70 के बीच रहा, जबकि मणिपुर में मतदान का प्रतिशत 40 से 50 के बीच रहा।"

अधिकारी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में बारिश के बाद भी मतदान जारी रहा।

असम और मणिपुर में आतंकियों ने बम विस्फोट किए और सुरक्षा बलों व ट्रेनों पर हमले किए। इन घटनाओं में 15 व्यक्ति मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए।

असम के पुलिस प्रमुख जी.एम.श्रीवास्तव ने कहा, "हमें खुशी है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+