नक्सलियों ने की मतदान केंद्र पर गोलीबारी

रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि जिले के रोहतास थाना के कोरियारी गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 167 पर सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ कर दिया गया था। दो बजे अचानक 20-30 की संख्या में नक्सलियों ने उक्त मतदान केंद्र पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी मतदानकर्मियों को मतदान केंद्र से वापस ले आया गया।

ज्ञात हो कि यह मतदान केंद्र कैमूर पहाड़ी पर स्थित है जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। मंगलवार की रात भी नक्सलियों ने जिले के धनसा घाटी के एक प्राथमिक विद्याालय में बने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अस्थायी कैम्प पर राकेट लांचर से हमला किया था जिसमें एक जवान घायल हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+