गुजरात में साइबर कैफे पर पुलिस की कड़ी नजर

इस अभियान से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "विभिन्न पुलिस चौकियों पर तैनात सिपाहियों को अपने-अपने इलाके के साइबर कैफे पर नजर रखने को कहा गया है।" गुजरात में करीब 25,000 साइबर कैफे हैं।

उन्होंने बताया कि इस साल मार्च से लेकर अब तक के साइबर रिकार्ड की जांच करने को कहा गया है। साइबर कैफे के लॉगबुक की खासतौर पर जांच की जा रही है। उनके मुताबिक राज्य में सक्रिय अपराधी अपनी योजनाओं को अंजाम देने के लिए इंटरनेट की मदद लेते रहे हैं। अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, भरूज, भावनगर, पोरंबदर जैसे शहरों में साइबर कैफे पर पुलिस की खास नजर है।

उन्होंने कहा, "कई कैफे मालिक सुरक्षा चौकसी में दिलचस्पी नहीं लेते। उन्हें इसका अंदाजा नहीं होता कि उनके कैफे का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए हो रहा है। खासकर किसी विशिष्ट हस्ती के दौरे के समय आने वाले लोगों पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+