पहला चरण में मतदान पर नक्सली हिंसा की छाया, 17 की मौत (लीड-2)

देश के 17 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की 124 सीटों के लिए सुबह सात बजे शुरू मतदान के लिए हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

केरल, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सभी सीटों पर मतदान हो रहे हैं जबकि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा और झारखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है।

बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड और महाराष्ट्र में हिंसा और नक्सली हमले की खबर है। नक्सल प्रभावित राज्यों में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ और झारखंड में बारुदी सुरंग विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार तड़के हुए हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सात जवान शहीद हो गए। ये जवान मतदान केंद्रों पर जा रहे थे। हमले में बस का ड्राइवर व उसका एक सहयोगी भी मारा गया। हमले के बाद जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी भी हुई।

लातेहर के पुलिस उपायुक्त सर्वेदु तथागत ने आईएएनएस को बताया, "आरा गांव के समीप एक जंगल में बारूदी सुरंग विस्फोट से बीएसएफ के सात जवान शहीद हो गए। पुलिस अधिकारियों का दस्ता घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है ताकि मौजूदा स्थिति का जायजा लिया जा सके।"

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एस. एन. प्रधान ने आईएएनएस को बताया कि आरा गांव के समीप हुए नक्सली हमले में बस का ड्राइवर व उसका एक सहयोगी भी मारा गया। उन्होंने कहा कि राज्य के खूंटी और पलामू में भी नक्सलियों व पुलिस के बीच गोलीबारी की खबर है।

पड़ोसी छत्तीसगढ़ के राजनंदागांव जिले में नक्सली हमले में पांच चुनावकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के साथ भिड़ंत में अर्धसैनिक बल का एक जवान शहीद हो गया।

उधर, बिहार के गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर हुए नक्सली हमले में एक पुलिसकर्मी और एक होम गार्ड का जवान शहीद हो गया। नक्सलियों ने चार राइफलें भी लूट लीं।

इन घटनाओं के कारण संबंधित राज्यों में दोपहर तक औसत से कम मतदान देखा गया, जबकि केरल में जहां सभी 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, मतदान शुरू होने के पहले तीन घंटे के भीतर 20 फीसदी वोट पड़ चुके थे।

छत्तीसगढ़ में भी सुबह मतदान शुरू होने के तत्काल बाद नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के छह मतदान केंद्रों पर नक्सलियों ने गोलीबारी आरंभ कर दी। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों के छह मतदान केंद्रों पर गोलीबारी की है लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ है।"

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा के मंगनार मतदान केंद्र पर लगभग 20 की संख्या में नक्सलियों ने हमला किया जिससे मतदाताओं में अफरा-तफरी मच गई। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक राहलु शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "दंतेवाड़ा में दो मतदान केंद्रों पर नक्सलियों ने हमला किया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।"

इस बीच उड़ीसा में भी नक्सली हिंसा की खबर है। यहां जारी मतदान के दौरान मलकानगिरी जिले के तीन व सुंदरगढ़ जिले के एक मतदान केंद्र पर नक्सलियों ने हमला किया और कई इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) व वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस महानिरीक्षक सुधांशु सारंगी ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने चार मतदान केंद्रों पर हमला किया। तीन मतदान केंद्र मलकानगिरी जिले के हैं और एक सुंदरगढ़ जिले का। नक्सलियों ने कई ईवीएम व वाहनों को आग लगा दी।"

इससे पहले बुधवार रात नक्सलियों ने मलकानगिरी, कोरापुट और रायगदा जिलों में नक्सलियों ने चुनाव अधिकारियो के मार्ग में अवरोध पैदा करने के लिए सड़कों पर पेड़ काटकर गिरा दिए थे। उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने पूरे राज्य में चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर रखी है।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने इन 124 संसदीय सीटों के 23,000 गांवों व ताल्लुकों को संवेदनशील घोषित किया है। इस दौरान 9,00,000 कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+