उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मतदान के दौरान पुलिस के किया लाठीचार्ज

गाजीपुर शहर कोतवाली के अंतर्गत अजीमिया बूथ पर कुछ लोगों ने इस बात को लेकर हंगामा किया कि मतदाता सूची में उनका नाम होने के बावजूद उन्हें मतदान नहीं करने दिया जा रहा है। इस बीच पुलिस से उनकी झड़प हो गई और पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि पुलिस कुछ लोगों के मामूली चोटिल होने का दावा कर रही है।

कोतवाली प्रभारी डी.आर.यादव ने आईएएनएस को बताया कि लोग बूथ पर हो-हल्ला कर धारा 144 का उल्लंघन कर रहे रहे थे, जिसके कारण पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। घटना के बाद मतदान पूर्व की तरह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया।

उधर गोरखपुर के डीएवी इंटर कालेज के एक बूथ पर कुछ शरारती तत्वों ने बूथ के बाहर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान बूथ के आस-पास भगदड़ मच गई। इस लाठीचार्ज में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि पुलिस अधीक्षक(शहर) रमेश ने मामूली रूप से कुछ लोगों के घायल होने की बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि बूथ के आस-पास दुकानें खुली थी, जिनके चलते वहां भीड़ इकट्ठी हो गई थी। भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस अब स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के दावा कर रही है।

गोरखपुर से सटे देवरिया के गौरीबाजार के सोपारी बूथ पर भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झझ्ड़प हो गई। इस दौरान वहां अफरी तफरी मच गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को हिरासत में ले लिया। देवरिया के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने आईएएनएस को बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

चुनाव अधिकारी के मुताबिक इन छिटपुट घटनाओं को छोड़ कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। सभी 16 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश की 16 संसदीय सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ब्रजलाल के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों की 95 कंपनियों के अलावा पीएसी की 78 कंपनियां तैनात की गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+