आंध्र प्रदेश के 17 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश
परिसीमन प्रक्रिया में अपने क्षेत्र को आलमपुर विधानसभा क्षेत्र में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे आईजा क्षेत्र के ग्रामीणों ने मतदान केंद्रों पर हमला किया और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने एक पुलिस स्टेशन और एक स्थानीय जन प्रतिनिधि के आवास पर भी हमला किया।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आई.वी.सुब्बाराव ने संवाददाताओं को बताया कि 17 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा।
समस्या तब पैदा हुई जब पुलिस ने मतदान केंद्र के समीप परिसीमन के विरोध स्वरूप चुनाव बहिष्कार की अपील करने वाले पर्चे बांट रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके फौरन बाद अन्य ग्रामीणों ने मतदान केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन और हमले करने के साथ ही वोटिंग मशीनों को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस को स्थिति को काबू में करने में भारी कठिनाई हुई और 17 मतदान केंद्रों पर वोटिंग रोक दी गई।
उल्लेखनीय है कि आलमपुर विधानसभा के परिसीमन से संबंधित एक मामला अभी सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications