देवरिया से कांग्रेस उम्मीदवार बालेश्वर यादव गिरफ्तार
कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक एस. आर. वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि जिले के फाजिलनगर के बसपा कार्यकर्ता कमालुद्दीन की शिकायत पर बुधवार देर रात बालेश्वर यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था और आज उन्हें गिरप्तार कर लिया गया।
बालेश्वर यादव कुशीनगर के पडरौना के रहने वाले हैं और पास की देवरिया सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
वर्मा के मुताबिक कमालुद्दीन और बालेश्वर यादव के बीच बुधवार रात फाजिलनगर थाना क्षेत्र के कुचिया गांव के पास झड़प हुई थी। इस घटना के बाद कमालुद्दीन ने फाजिलगनर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बालेश्वर यादव ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।
ज्ञात हो कि गुरुवार को ही देविरया और कुशीनगर में पहले चरण के तहत लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications