शोभराज ने भाजपा पर लगाए कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया
काठमांडू की जेल में बंद शोभराज का दावा है कि वह पाकिस्तानी आतंकवादी अजहर मसूद का करीबी था और उसने भारत सरकार की ओर से मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने पिछले दिनों दावा किया था कि तत्कालीन विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने 180 से अधिक भारतीय यात्रियों की रिहाई के लिए पांच करोड़ डॉलर की फिरौती दी थी।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से कहती रही है कि यात्रियों की रिहाई के बदले केवल तीन आतंकवादियों को छोड़ा गया और कोई फिरौती नहीं दी गई।
अपने वकील के माध्यम से आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में शोभराज ने कहा कि अपहरण कांड के समय वह मसूद और जसवंत सिंह दोनों के संपर्क में था। पैसे की कोई चर्चा नहीं हुई थी। वैसे भी मसूद के पास पैसे और हथियार की कोई कमी नहीं है।
शोभराज ने कहा कि मसूद को अरब देशों से बहुत पैसा मिलता होता है।
अपहरण कांड के बाद कई बार पाकिस्तान का दौरा करने वाले शोभराज ने कहा कि उसने वहां यह भी देखा है कि सड़कों के किनारे स्थित छोटी-छोटी दुकानों के बाहर भी जैश-ए-मुहम्मद के चंदे के लिए बक्से रखे रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications