आडवाणी पर भाजपा कार्यकर्ता ने खड़ाऊ फेंकी (लीड-1)

मध्य प्रदेश के दौरे पर निकले आडवाणी गुरुवार सुबह उड़ीसा से सीधे जबलपुर पहुंचे और वहां से हेलीकाप्टर से आमसभा को संबोधित करने कटनी पहुंचे। आडवाणी अभी मंच पर चढ़कर लोगों का अभिवादन ही कर रहे थे कि तभी आगे की कतार में बैठे पावस अग्रवाल ने उनकी तरफ खड़ाऊ फेंक दी।

खड़ाऊ फेंकने की इस हरकत ने सभास्थल पर हलचल मचा दी। बताया जा रहा है कि पावस भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का पदाधिकारी भी रह चुका है। इस घटना के तत्काल बाद पुलिस ने अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पावस अग्रवाल ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि आडवाणी नकली लौह पुरूष हैं। अग्रवाल का कहना है कि एक तरफ आडवाणी राम की बात करते हैं और दूसरी ओर जिन्ना की मजार पर जाते हैं। उनके इस रवैये से उसे काफी पीड़ा हुई है।

जब अग्रवाल से पूछा गया कि क्या वह खड़ाऊ फेंकने की योजना बनाकर सभा स्थल पर पहुंचे थे, तो उन्होंने कहा कि उनकी कोई पूर्व योजना नहीं थी बल्कि उन्होंने ईश्वरीय शक्ति के आदेश पर ऐसा किया। अग्रवाल अपने पिता की खड़ाऊ पहन कर सभा में आए थे और उसे ही उन्होंने आडवाणी की तरफ उछाली।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में गृह मंत्री पी. चिदम्बरम पर एक वरिष्ठ पत्रकार ने कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जूता उछाल दिया था। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन जिंदल पर एक सेवानिवृत्त अध्यापक ने चप्पल उछाली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+