उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान जारी, नक्सल प्रभावित जिलों में कड़ी चौकसी (लीड-1)

पहले चरण के मतदान को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रदेश के नक्सल प्रभावित मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इन क्षेत्रों में भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बिहार, झ्झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश तथा नेपाल से लगी सीमाओं को सील कर दिया गया है।

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने संवाददाताओं को बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों की 95 कंपनियों के अलावा पीएसी की 78 कंपनियां तैनात की गई हैं। नक्सल प्रभावित जिलों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है और हेलीकाप्टर से निगरानी की जा रही है।

उधर, एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए अपने-अपने घरों से निकल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हालांकि दोपहर 12 बजे तक लगभग 17 फीसदी ही मतदान हो सका है। अभी तक सबसे ज्यादा 22 फीसदी मतदान गाजीपुर में हुआ।

गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ ने सुबह करीब आठ बजे ही गोरखनाथ प्राथमिक विद्यालय बूथ पर जाकर मतदान किया। अधिकारियों का मानना है कि जैसे-जैसे दिन ढलेगा लोग वोट देने के लिए घरों से निकलेंगे और मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी।

इस बीच छिटपुट घटनाओं को छोड़ कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। सभी 16 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।

देविरया के गौरीबाजार के सोपारी बूथ पर भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झ्झड़प हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को हिरासत में ले लिया। देविरया के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने आईएएनएस को बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

इसके अलावा गोरखपुर के डीएवी इंटर कालेज के एक बूथ पर कुछ शरारती तत्वों ने बूथ के बाहर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। यहां की स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य बताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पहले चरण के मतदान के दौरान झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+