संयुक्त राष्ट्र ने श्रीलंका में भारी रक्तपात का अंदेशा जताया

न्यूयार्क/कोलंबो, 16 अप्रैल(आईएएनएस)। ऐसे में जब श्रीलंका के युद्घग्रस्त इलाकों में 100,000 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, संयुक्त राष्ट्र ने बड़े पैमाने पर रक्तपात का अंदेशा जताया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के आपदा राहत समन्वयक जॉन होल्म्स ने श्रीलंकाई सेना से युद्घ विराम की अपील की है। उन्होंने कहा, "अगर लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ सेना की कार्रवाई इसी तरह जारी रही तो युद्घग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों में से कई अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं समझता हूं कि हालात काफी विस्फोटक हैं। अगर सेना ने लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की हड़बड़ी में नागरिकों की सुरक्षा की परवाह नहीं की तो बड़े पैमाने पर रक्तपात हो सकता है।"

सेना ने पारंपरिक नववर्ष के मौके पर 48 घंटों के युद्घविराम की घोषणा की थी। बुधवार को सैन्य कार्रवाई फिर से बहाल हो गई। कोलंबो से 395 किलोमीटर दूर मुल्लईतिवू जिले में करीब 50 हजार नागरिक फंसे हुए हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि विद्रोहियों के खिलाफ अभियान तब तक नहीं रूकेगा, जब तक उनकी चुनौती खत्म नहीं होती।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+