मलेशियाई न्यायालय ने भारतीय मूल के अध्यक्ष के निर्णय को गलत ठहराया

कुआलालंपुर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया के संघीय न्यायालय ने गुरुवार को व्यवस्था दी पीराक विधानसभा के अध्यक्ष वी.शिवकुमार को मुख्यमंत्री जाम्बरी अब्दुल कादिर और छह मंत्रियों के निलंबन का अधिकार नहीं है।

संवैधानिक विवाद में हस्तक्षेप करते हुए न्यायालय ने कादिर और छह अन्य मंत्रियों का निलंबन रद्द करते हुए निर्णय दिया कि सातों व्यक्ति विधानसभा की अगली बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।

'स्टार ऑनलाइन' के अनुसार पांच सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता करने वाले अपीलीय अदालत के अध्यक्ष न्यायाधीश अलाउद्दीन मोहद शरीफ ने कहा कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है।

मलेशिया के पहले भारतीय मूल के विधानसभा अध्यक्ष शिकुमार ने फरवरी में कादिर और छह अन्य मंत्रियों को 18 महीने के लिए विधानसभा की सभी बैठकों से निलंबित कर दिया था।

पीराक राज्य में सरकार बदलने के बाद से यह संकट पैदा हुआ। पीराक राज्य में विपक्ष का शासन था लेकिन दलबदल के बाद कादिर के नेतृत्व में नई सरकार सत्ता में आई। विपक्षी दल के सदस्य शिवकुमार ने नई सरकार को मान्यता देने से इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+