पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने की 10 परिजनों की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह घटना पंजाब के सियालकोट जिले की है। पुलिस प्रमुख मोहम्मद अमीन ने बताया कि जफर हुसैन नाम का व्यक्ति स्थानीय समयानुसार गुरुवार तड़के तीन बजे के करीब अपने बड़े भाई जावेद हुसैन के घर पहुंचा। इसके बाद उसने चाकू और कुल्हाड़ी से भाई के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया।
मृतकों में जावेद, उनकी पत्नी और उनके आठ बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र छह महीने से 10 वर्ष के बीच है।
अमीन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जफर की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उसको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना की शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों भाइयों में 16 हेक्टेयर जमीन को लेकर गहरा विवाद था। जमीन को इनके पिता ने हाल ही में अपने चार बेटों में बराबर हिस्सों में बांट दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications