यूबीएस करेगा 8,700 लोगों की छंटनी

ubs bank
ज्यूरिख। स्विट्जरलैंड के प्रमुख बैंक यूबीएस ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2010 तक वह दुनिया भर में लगभग 8,700 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बैंक ने यह भी कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसे लगभग दो अरब फ्रैंक्स (1.7 अरब डॉलर) का नुकसान होने की आशंका है।

बैंक ने कहा कि आर्थिक संकट के दौर में अलगे वर्ष करीब 3.5 से चार अरब डॉलर की राशि बचाने के लिए वह अपने कर्मचारियों की संख्या 76,200 से घटाकर 67,500 कर देगा। कर्मचारियों की संख्या में यह कटौती स्विट्जरलैंड समेत कई स्थानों पर की जाएगी।

बैंक पिछले वर्ष 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर चुका है। यूबीएस बैंक यूरोप में संपत्ति का प्रबंधन करने वाला सबसे बड़ा बैंक माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+