तालिबान ने प्रेमी जोड़े को दी मौत

यह वारदात दक्षिणी अफगानिस्तान में हुई। तालिबानी बंदूकधारियों ने घर से भागने के आरोप में एक प्रेमी जोड़े को लोगों के सामने मौत के घाट उतार दिया।
दक्षिण पश्चिमी प्रांत निमरोज के गवर्नर गुलाम दस्तगीर आजाद के मुताबिक लड़के की उम्र 21 साल और लड़की की 19 साल थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक और युवती अपने घरों से भाग गए थे। उनकी योजना ईरान जाने की थी, लेकिन वे पहले ही पकड़ लिए गए।


Click it and Unblock the Notifications