'पृथ्वी-द्वितीय' मिसाइल का सफल परीक्षण

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक मिसाइल का परीक्षण उड़ीसा के बालासोर जिले के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सुबह 10बजकर 21 मिनट पर किया गया। इस मिसाइल में करीब 350 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता है।
पहली बैलिस्टिक मिसाइल
पृथ्वी भारत की स्वदेशी तकनीक से निर्मित प्रथम बेलिस्टिक मिसाइल है। यह भारत के एकीकृत मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत बनाई गई थी।
इस मिसाइल के दो संस्करण पहले ही सेना और वायुसेना में तैनात किए जा चुके हैं। जिनकी मारक क्षमता 150-250 किलोमीटर तक है और यह परमाणु हथियारों समेत 500 किलोग्राम से लेकर एक टन तक का भार वहन कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications