रोहतास: बीएसएफ़ कैंप पर नक्सली हमला

Breakin News

बिहार के रोहतास ज़िले में चुनाव के एक दिन पहले सीमा सुरक्षा बल के कैंप पर बड़ा नक्सली हमला हुआ है. दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी जारी है.बुधवार भारतीय समयानुसार तड़के एक बजे हुए इस हमले में आधुनिक हथियारों के साथ भीषण गोलीबारी हुई है और तीन रॉकेट दागे गए हैं.

दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी अब भी जारी है और हेलिकॉप्टरों के ज़रिए सुरक्षाकर्मियों को घटनास्थल पर पहुँचाया जा रहा है.घटनास्थल रोहतास ज़िले में ज़िला मुख्यालय सासाराम शहर से 60 किलोमीटर दूल स्थित धमसा पहाड़ी इलाक़ा है. सासाराम और कैमूर लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान होना है.

मतदान को देखते हुए शिविर बनाया

लगभग सौ से 150 नक्सलवादियों ने इस शिविर पर धावा बोला है. शिविर में लगभग 70 सुरक्षाकर्मी और अधिकारी मौजूद हैं और उन्होंने रॉकेट दागे जाने और गोलीबारी का जवाब दिया है. तीन रॉकेट दागे गए हैं जिनमें से दो बेकार हो गए और बीएसएफ़ शिविर की दीवार पर लगा पुलिस प्रवक्ता नीलमणि

लगभग सौ से 150 नक्सलवादियों ने इस शिविर पर धावा बोला है. शिविर में लगभग 70 सुरक्षाकर्मी और अधिकारी मौजूद हैं और उन्होंने रॉकेट दागे जाने और गोलीबारी का जवाब दिया है. तीन रॉकेट दागे गए हैं जिनमें से दो बेकार हो गए और बीएसएफ़ शिविर की दीवार पर लगा

पुलिस के अनुसार इस इलाक़े में नक्सलवादियों के दबदबे के कारण पिछले चुनावों में लोग मतदान करने नहीं आते थे इसलिए धमसा पहाड़ी इलाक़े के एक स्कूल में सीमा सुरक्षा बल का शिविर बनाया गया था.

पुलिस प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नीलमणी ने बीबीसी को बताया, "लगभग सौ से 150 नक्सलवादियों ने इस शिविर पर धावा बोला है. शिविर में लगभग 70 सुरक्षाकर्मी और अधिकारी मौजूद हैं और उन्होंने रॉकेट दागे जाने और गोलीबारी का जवाब दिया है. तीन रॉकेट दागे गए हैं जिनमें से दो बेकार हो गए और बीएसएफ़ शिविर की दीवार पर लगा."

पुलिस ने एक बीएसएफ़ जवान के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की है और कहा है कि संभवत: कई नक्सलवादी हताहत हुए हैं.पुलिस का कहना है कि यदि नक्सलवादी भागने में कामयाब भी हो जाते हैं तब भी पुलिस पहले चरण का मतदान पूरा होने तक आसपास के गाँवों और इलाक़ों में खोज और छानबीन ऑपरेशन चलाया जाएगा.

महत्वपूर्ण है कि इस क्षेत्र में कैमूर पहाड़ी श्रृंखला में नक्सलवादी सक्रिय हैं और नक्लवादियों ने पूरे इलाक़े में आम चुनाव के बहिष्कार का आहवान कर रखा है. पुलिस का मानना है कि ये ताज़ा हमला सुनियोजित ढंग से योजना बनाकर किया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+