सोनकर ने आत्महत्या की: उप्र पुलिस

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बृजलाल ने मंगलवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि तीन डाक्टरों के पैनल ने बहादुर सोनकर का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या आया है।
सीआईडी करेगी जांच
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) पद्मन सिंह को सौंपी है। वह जौनपुर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी है। बृजलाल ने कहा कि जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ पाएंगे।
ज्ञात हो कि जौनपुर शहर के पास दलित नेता और इंडियन जस्टिस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार बहादुर सोनकर का शव सोमवार को उनके घर के पास पेड़ से लटका पाया गया था। उनके रिश्तेदारों ने सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार धनंजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications