सीआरपीएफ की बस पर अंधाधुंध फायरिंग

रांची। झारखंड, बिहार और छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों का आतंक चरम पर है। बिहार में बीएसएफ कैंप उड़ाने के बाद अब नक्‍सलियों ने झारखंड के लातेहर जिले में सुराक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया। नक्‍सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों से भरी बस को घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

मंगलवार देर रात नक्‍सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस पर हमला कर दिया, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में पांच नक्सली मारे गए।

बस पर की अंधाधुंध गोलीबारी

झारखंड के पुलिस प्रवक्ता एसएन प्रधान ने बताया कि नक्सली हमले में घटनास्थल पर बस चालक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक सुरक्षाकर्मी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बस में 80 सुरक्षाकर्मी सवार थे।

नक्सलियों ने पहले बारूदी सुरंग विस्फोट किया और फिर बस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में चार सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए, जिन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+